देहरादून, मार्च 25 -- रुड़की। हरिद्वार में सतर्कता विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सुपरवाइजर को Rs.50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी राखी सैनी, बाल विकास परियोजना रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात थी। शिकायतकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका सपना कश्यप ने आरोप लगाया था कि प्रमोशन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...