50 वर्षीय दुकानदार की हीट वेव से मौत की आशंका
कटिहार, मई 23 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक स्टेशनरी दुकानदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार साह 50 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक का भांजा अजित साह ने बताया कि उसके मामा प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के क्रम में उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इसे हृदयाघात का मामला बताया है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है, हालांकि अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति भी कारण हो सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.