आगरा, अप्रैल 5 -- प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को 5 अप्रैल को आंशिक निरस्त करने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस 5 अप्रैल को अजमेर नहीं जाएगी। ट्रेन आगर फोर्ट से बांदीकुई तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 5 अप्रैल को बांदीकुई से आगरा फोर्ट के बीच चलेगी। ट्रेन अजमेर से बांदीकुई के बीच निरस्त रहेगी। यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...