जमुई, मार्च 23 -- जमुई, निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई की 42 वी यात्रा सदर प्रखंड के लोटन चौरा गांव में समाप्त हुई। गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में पुष्प पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई ग्रामीणों के सहयोग से की। मंदिर को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने के उद्देश्य से बाबा गणि नाथ सेवा टीम के सदस्य लगातार हर रविवार को पौधरोपण अभियान चलाने का काम करते हैं। इस पुण्य कार्य में टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, इंजीनियर दयाशंकर, प्रमोद रावत, पप्पू कुमार, श्रेयस राज, अभिषेक सिंह एवं ग्रामीणों ने मिलकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। टीम में शामिल संस्थापक कुंदन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ मंदिर, सुंदर मंदिर, यही हमारा संकल्प है। इसी के लिए टीम काम कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...