गाजीपुर, मई 1 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण प्रभावित विद्युत व्यवस्था 40 घंटे बाद भी सही नहीं हो पाई है। गांवों में बिजली नहीं आने के कारण लोग आक्रोशित हो गए और शुक्रवार को नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में उप विद्युत केंद्र सेवराई पहुंचे। बिजली विभाग और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद जेई ने लोगों को समझाकर शांत कराया। किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आंधी के कारण खंभे और तार टूटे हैं। लेकिन इसको सही करने में विभागीय लापरवाही की जा रही है। यही नहीं अवर अभियंता राजकुमार गौतम ने ग्रामीणों का ना तो फोन उठा रहे हैं और ना ही वर्तमान स्थिति के बारे में बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि गुरुवार की देर शाम तक टूटे हुए एक खंभे को ठीक कर सप्लाई चा...