किशनगंज, जून 10 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में पुलिस और 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सोमवार देर रात धर्मकांटा-जामनिगुड़ी स्थित एक कबाड़ दुकान में की गई छापेमारी के दौरान 363 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस मामले में एक महिला समेत सात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त एक आई-10 कार भी जप्त की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र में कबाड़ दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कुर्लीकोट पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। यह भी पढ़ें- मालदा से नेपाल और सिक्किम त...