मोतिहारी, मार्च 2 -- रक्सौल। आगामी प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए वीरगंज सीमा शुल्क (भन्सार) की सेवाएं बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक, यानी कुल 36 घंटों के लिए पूरी तरह ठप रहेंगी। भन्सार प्रवक्ता उदयसिंह विष्ट के मुताबिक, इन दो दिनों तक कामकाज रुकने के कारण राजस्व संकलन पर गहरा असर पड़ेगा और लगभग 120 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। क्योंकि यहां औसतन प्रतिदिन 60 करोड़ रुपये का राजस्व जमा होता है। वीरगंज कस्टम (भन्सार )कार्यालय द्वारा जारीसूचना में कहा गया है कि ईंधन, दवाइयां, अस्पताल से जुड़ी सामग्री, हरी सब्जियां और फल जैसी आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के नेपाल प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। वहीं, नेपाल से भारत की ओर जाने वाले खाली मालवाहक वाहनों को ही सीमित रूप से जाने की अनुमति दी जाए...