35 समितियों को आवंटित हुई 790 एमटी यूरिया खाद
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। किसानों को खाद की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जिले की 35 समितियों को यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद का आवंटन हुआ। खाद के वितरण से गन्ना किसानों को राहत होगी। इस समय गन्ने के बुवाई, पेड़ी व सामान्य फसल को बढ़ोत्तरी के लिए सिंचाई बाद यूरिया खाद की जरूरत है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम ने जिलास्तरीय समिति को खाद आवंटन का निर्देश दिया था। खाद वितरण की जिलास्तरीय कमेटी के सदस्य जिला प्रबंधक पीसीएफ, क्षेत्रीय अधिकारी इफको, सचिव जिला सहकारी बैंक, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और डीएम की ओर से नामित प्रतिनिधि शामिल रहे। निर्णय के अनुसार जिले की 35 समितियों को 787.5 एमटी यूरिया, 85 एमटी डीएपी और 55 एमटी एनपीके आवंटित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.