28 मार्च तक होगा मुफ्त राशन का वितरण
बलिया, मार्च 19 -- बलिया। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 28 मार्च तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जायेगा। अधिकारियों ने बताया है कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं तथा 25 किलोग्राम चावल खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। उन्हें तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जायेगी। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए भी अलग-अलग विकास खंडों में अनाज वितरण की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कुछ ब्लॉकों में गेंहू-चावल के साथ मक्का और बाजरा भी दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.