गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लोगों के समस्याओं के निस्तारण के लिए सैदपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 70 फरियादियों के शिकायतों में महज छह का ही निस्तारण किया गया। साथ ही अन्य छह तहसीलों में भी एसडीएम की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सातों तहसीलों में कुल 241 शिकायतों में महज 34 का ही निस्तारण हो सका। अन्य 207 फरियादी निराश होकर लौट गये। डीएम अविनाश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। खानपुर निवासी रीना विश्वकर्मा पत्नी कन्हैया विश्वकर्मा ने प्रार्थना देते हुए बताया कि दबंगों द्वारा मेरी जमीन की बाउंड्री में जबरदस्ती ताला बंद किया गया है। जिसपर डीएम ने संबंधित मामले की जांच करन...