मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी,निसं। जिले में चलाए गए समकालिन अभियान में पुलिस ने 24 घंटे में 286 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूछताछ के बाद 248 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर जिले में शनिवार को चलाए गए विशेष समकालिन अभियान में उक्त कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड में 167, वारंट में 119 शामिल है। वहीं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। जबकि 13 इश्तेहार का तामिला कराया गया है。 यह भी पढ़ें- पुलिस ने अभियान चलाकर 29 आरोपितों को गिरफ्तार कियाकुर्की होते देख अभियुक्त ने किया सरेंडर सिकरहना। डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हत्या के प्रयास मामले के फरार अभियुक्त महुआवा गांव निवासी म...