बहराइच, मई 21 -- बहराइच, संवाददाता। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूट रहा है। बहराइच शहर में एक इलाके से दूसरे इलाके में हो रहे अंधा धुंध फाल्ट से लोग हलकान है। गुरुवार की रात रायपुर राजा इलाके में संकट से जूझ रहे लोग सात बजे जेल रोड पर निकल आए और सड़क जाम कर दिया। बहराइच- गोंडा, बहराइच से बलरामपुर आने जाने वाले खड़े हो गए। लम्बी लाइन लग गई। आधे घंटे से अधिक लोग जाम लगाए गए। पुलिस अधिकारियों के मनाने के बाद जाम हटा।बुधवार की रात आठ बजे गुल हो गई थी बिजली, गुरुवार की शाम आए हाई वोल्टेज से उपकरण फुंक गए। यह भी पढ़ें- यूपी के 19 जिलों में इन कर्मचारियों की 31 जुलाई तक छुट्टियां कैंसिल, अधिकारियों को भी वापस बुलाया गया शहर के रायपुर राजा मोहल्ला स्थित इंडियन बैंक रीजनल कार्यालय के सामने वाले मोहल्ले में बुधवार की रात अचानक बिजली कट गई...