22.6 किलो गांज के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 20 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोटिला कट के पास से बुधवार को पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरप्तार किया। उनके पास से 22.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर कार से गांजा लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा तस्कर गांजा लेकर कोटिला कट स्थित एक होटल के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार ऋषभ यादव और संदीप यादव निवासी अमोला बुजुर्ग थाना कटवा जिला अंबेडकर नगर को पकड़ लिया। कार में अलग-अलग पैकेट में बांधकर रखा गया 22.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उनके पास से पांच सौ रुपये नकदी और दो मोबाइल बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.