नई दिल्ली, मार्च 10 -- जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। हाल ही में संपन्न हए टी-20 विश्व कप 2026 में बुमराह ने 8 मैचों में शानदार इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14 विकेट लिए और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेकर एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया। बुमराह अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें ग्रेट लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह के टी-20 विश्व कप के इतिहास में 26 पारियों में 13.60 की शानदार औसत के साथ कुल 40 विकेट लिए हैं, जबिक मलिंगा के नाम 31 पारियों में 20.07 की औसत से कुल 38 विकेट हैं। यह भी पढ़ें- डेरिल मिचेल प...