2004 बैच के शिक्षकों को 2003 से मिलेगा वरीयता का लाभ
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- पूर्वी सिंहभूम के प्राथमिक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2004 बैच के शिक्षकों की नियुक्ति तिथि को अब पीछे ले जाकर 22 दिसंबर 2003 मान लिया गया है। इस निर्णय से उन शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिनकी वास्तविक नियुक्ति 22.12.2003 के बाद और 01.12.2004 के पहले हुई थी। यह आदेश अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कमेटी के निरंतर अनुरोध और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन प्रतियोगिता 2003 की प्रथम अनुशंसा के आलोक में जारी किया गया है। सरकार के सचिव (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के निर्देश के आधार पर इन शिक्षकों को अब ग्रेड-2 में प्रोन्नति (प्रमोशन) की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रशासनिक स्पष्टीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.