20 दिनों से झुका बिजली का पोल, हादसे की आशंका
कटिहार, मई 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला हवाई फिल्ड के समीप पिछले करीब 20 दिनों से 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन का पोल झुका हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद अब तक पोल को दुरुस्त नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार झुके हुए पोल से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। पोल के आसपास घर, मवेशियों का बथान और किसानों के खेत मौजूद हैं। तार नीचे की ओर झुका रहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर लाइन की बिजली काट दी गई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। बिजली आपूर्ति बंद रहने से किसानों को खेतों की पटवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.