180 युवाओं ने अग्निवीर की शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की
बरेली, अप्रैल 6 -- रेलवे ग्राउंड में निशुल्क कोचिंग ले रहे दूर-दराज से आए 180 जरूरतमंद युवाओं ने अग्निवीर की शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप ने इसे अपनी 26 साल की बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले पहली अग्निवीर भर्ती परीक्षा में 300 में से 120 युवा सफल होकर देश सेवा में लग चुके हैं। दूसरी अग्निवीर परीक्षा में 250 में से 80 सफल होकर देश सेवा में लगे हैं। सफल हुए युवाओं की फाइनल लिस्ट आनी बाकी है, उनकी सफलता पर बरेली एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, सहसचिव सतवीर यादव, पंकज कुमार, संजय कुमार, बलवंत, अरविंद राणा, रंजीत गुर्जर आदि ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.