18 नगर निकायों में शुरू हुआ मकानों की गणना का कार्य
बिजनौर, मई 22 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले के पांच तहसील एवं 18 नगर निकाय में प्रारंभ की गई। जिला प्रभारी जे पी यादव द्वारा विभिन्न चार्ज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू हुआ। जेपी यादव ने निरीक्षण के दौरान सही तरीके से नंबरिंग करने और डाटा कलेक्शन के समय किन बिंदुओं पर सावधानी रखना है उससे संबंधित निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विभिन्न चार्ज में चार्ज अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्हें महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।----- यह भी पढ़ें- मंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती यह भी पढ़ें- प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.