हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन की ओर से 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू शरण ने की। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेधावी छात्र देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- विवेकानंद स्कूल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था की ओर ...