धनबाद, मई 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीडीसी ने मंगलवार को समाहरणालय‌ के सभागार में महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर सुधारात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर सुबह का नाश्ता, पोषण संबंधी सेवाएं एवं एचसीएम अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पोषण ट्रैकर एप पर समयबद्ध प्रविष्टि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम-जनमन, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर, पालना योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित बैंक एवं एनपीसीआई अनम...