किशनगंज, मई 23 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की देर शाम बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नेहरू कालेज के निकट बाइक एवं अज्ञात मालवाहक ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि दोनों मृत बाइक सवार का सिर बुरी तरह कुचले जाने से सड़क लहुलुहान हो गया था। लगभग आधे घंटे तक उक्त पथ पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा। सुचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृत बाइक सवार के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज सदर अस्पताल भेजकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई।दुर्घटना में मृत बाइक सवार की पहचान साहब (19) एवं नूर दिल (14) के तौर पर हुई। यह भी पढ़ें- बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार दो की मौत दोनों मृतक टेंट मजदूरी का कार्य कर बहादुरगंज से अपने घर बेलवा लौट रहे थे।...