नई दिल्ली, जून 9 -- Somvati amavasya date 2026 kis din hai: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है, तब सोमवती अमावस्या का संयोग बनता है। साल 2026 की पहली सोमवती अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है, जिसके कारण इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, जप-तप और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें सोमवती अमावस्या कब है।सोमवती अमावस्या 2026 कब है: पंचांग के अनुसार, अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12 बजकर...