13वें दिन भी धरना जारी, आज निकलेगा ट्रैक्टर मार्च
बागपत, मई 22 -- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली कट की मांग को लेकर 13 वें दिन भी धरना जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, इसके बाद महापंचायत होगी। पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क किया गया। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि शनिवार आज धरनास्थल पर सुबह नो बजे से रागिनी कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके बाद धरनास्थल से बराल तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और फिर धरनास्थल पर महापंचायत का आयोजन किया गया है। कहा कि उन्हें यहां कट नहीं दिया गया तो धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। बताया कि गांगनौली कट बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा इस मार्ग का लाभ करीब 40 से 50 गांवों के लोगों को होगा। वहीं शुक्रवार को धर्मेंद्र राठी, धीरज चौधरी, नरेंद्र, सचिन, राजवीर, धर्मवीर, रामकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.