संवाददाता, मार्च 18 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बिधनू क्षेत्र में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव गेहूं के खेत में दफना दिया गया। मंगलवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो गीली मिट्टी का ढेर देख संदेह हुआ। मिट्टी हटाने पर बच्ची का हाथ दिखा। पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, जिसमें बच्ची का नग्न शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के नाजुक अंगों पर खून के निशान मिले हैं, जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस ने गांव के तीन भाइयों सनी, आशीष और कमल के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि सनी फरार है। यह भी पढ़ें- चुपके से घर में घुस गया इंस्टाग्राम पर बना दोस्त, नाबालिग लड़की संग रेप परिजनों के अनुसार, बच्ची सोमवार शाम करीब च...