108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
हापुड़, जून 10 -- मंगलवार को राम वाटिका में ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर 108 सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक विक्की ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर महासभा की तिथि व्रत पर्व पत्रिका का भी वितरण किया गया। ज्योतिर्विद पंडित के.सी. पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजन ईश्वरीय कृपा से ही संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक वालिया परिवार द्वारा भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जो सनातन धर्म के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.