भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शैक्षणिक परिभ्रमण का डीसी बिल जमा नहीं कर पाए जिले के 100 से अधिक सरकारी विद्यालयों के लिए शिविर का आयोजन गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में किया जाएगा। डीपीओ योजना एवं लेखा संभाग से जारी पत्र के अनुसार गुरुवार के बाद शैक्षणिक परिभ्रमण की राशि की निकासी नहीं होने की स्थिति में विद्यालय प्रधान स्वयं जिम्मेदार होंगे। संबंधित कैम्प में भागलपुर जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों के शेष बचे विद्यालय प्रधान निर्धारित तिथि व समय पर मूल अभिश्रव के साथ डीसी बिल विपत्र जमा करना सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी द्वारा सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को 20 मार्च तक तक कोषागार में बिल विपत्र जमा किये जाने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च को सुबह 11 बजे से कैम्प आयोजित की गई ह...