नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू के कमला नेहरू कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से विकसित भारत विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बी. आर. शंकरानंद ने कहा कि शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे व्यावहारिक ज्ञान और कौशल से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया और बहुविषयक शिक्षा, आलोचनात्मक सोच व तकनीक के सही उपयोग पर बल दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए कहा कि ज्ञान, अर्थ और शक्ति तीनों के संतुलन से ही समाज आगे बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...