नई दिल्ली, जून 9 -- DK Shivakumar Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा के कारण नहीं, बल्कि एक अनोखे और विवादास्पद वीडियो के चलते। कनकपुरा के होराहल्ली में जनसभा के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे समर्थकों द्वारा भेंट की गई सेबों की विशाल माला से एक टुकड़ा खाते नजर आ रहे हैं और बचा हुआ हिस्सा नीचे खड़ी भीड़ की ओर उछाल देते हैं। दरअसल, यह घटना कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में डीके शिवकुमार के दौरे के दौरान हुई। स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे। महिलाएं और युवा उत्साह से नारे लगा रहे थे। स्वागत के तौर पर स्थानीय निवासियों ने फूलों और ताजे लाल सेबो...