लखनऊ, मई 24 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण इलाकों में जल उपलब्धता, जलस्तर में गिरावट और संभावित जल संकट की पहचान के लिए जलदूत ऐप से सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। यह सर्वे 25 मई से 15 जून तक चलेगा। यह भी पढ़ें- 'जलदूत ऐप" से होगा मानसून पूर्व भूजल स्तर का आकलनजल संरक्षण की योजना उन्होंने कहा है कि ये आंकड़े भविष्य में जल संरक्षण के लिए योजना बनाने, वर्षा जल संचयन की प्राथमिकता तय करने और संकट वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व यानी प्री मानसून 2026 के तहत ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर का आकलन जलदूत ऐप से किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।भूजल स्तर मापने के निर्देश प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों (श्रम रोजगार ) को निर्देश दिया है कि प्रत्येक ग्रा...