'अप्पन पाठशाला' की छात्राओं को विधायक ने किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम परिसर में संचालित 'अप्पन पाठशाला' की छात्राओं ने मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन किया था। पाठशाला की माही कुमारी ने 91%, सलोनी कुमारी ने 57% अंक प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर शनिवार को नगर विधायक रंजन कुमार एवं पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने दोनों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना की। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों ने जो सफलता हासिल की है, वह प्रेरणादायक है। कहा कि अप्पन पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को कई तरह की सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है, खासकर जगह की। आश्वासन दिया कि चालू वित्तीय वर्ष में यहां एक बड़े हॉल का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर पाठशाला के संस्थापक सुमित कुमार ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.