होली मिलन समारोह में दिखी कौमी एकता की मिसाल
समस्तीपुर, मार्च 2 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के रामनगर स्थित नाज कॉम्प्लेक्स में समाजसेवी अनंत कुशवाहा के नेतृत्व में कौमी-एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ-साथ विविधता में एकता का प्रतीक है। समाजसेवी अनंत कुशवाहा ने कहा कि होली के अवसर पर लोग आपसी वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे के करीब आते हैं और यह पर्व समाज में प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है। मौके पर पूर्व प्रमुख शिवशंकर महतो, नगर पार्षद रंजीत कुमार साह, आदित्य ठाकुर, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी अनंत कुशवाहा,बीस सूत्री सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.