होनहार कबड्डी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अमरोहा, मई 20 -- मंडी धनौरा। उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय खेल संघ के संयोजन में आयोजित कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में शामिल रहीं स्थानीय दो महिला खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता 16 व 17 मई को हरिद्वार में हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश टीम की ओर से स्थानीय निवासी अंशिका (कप्तान) व उनकी छोटी बहन वर्तिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम के विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर कहा कि क्षेत्र की बेटियां खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.