बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर/हल्दौर। हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहा रोड स्थित एक होटल के बाहर शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब दो युवतियां अपने परिचित युवकों के साथ होटल में जाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान युवतियों के परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। होटल के बाहर अचानक मारपीट होने से आसपास और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वहां हंगामे का माहौल रहा। बताया जाता है कि युवतियां, युवकों के साथ होटल में जाने की तैयारी में थीं। इसी बीच किसी परिचित ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। यह भी पढ़ें- घर छोड़कर भागे प्रेमी जोड़े की चप्पलों से धुनाई, वीडियो वायरल परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। युवतियों के परिजन चारों को लेकर थाने पहुंचे। थाने में का...