कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । हेरिटेज पब्लिक स्कूल में होली मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने बच्चों, शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच आनंद और उत्साह का वातावरण बना दिया। इस अवसर पर पीजी, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व कक्षा 1 के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने रंग भरने की गतिविधियों, मनमोहक नृत्य तथा होली से संबंधित मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या मारिया मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...