मैनपुरी, मई 24 -- कानों में लीड लगाकर गाना सुनने का शौक युवक की मौत का कारण बन गया। कानों में हेडफोन लगाकर ट्रेन की पटरी पार करते समय फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक अपने भाई को खेत पर खाना देकर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना रविवार को कोतवाली क्षेत्र के नगला चुन्नी के निकट की है। ग्राम ललूपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार राजपूत पुत्र राकेश बाबू रविवार की सुबह अपने मक्का के खेत पर पानी लगा रहे भाई को खाना देने गया था। यह भी पढ़ें- हेडफोन लगाकर निकल रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत अभिषेक कानों में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए घर के लिए चल दिया। सुबह 10:40 बजे के लगभग नगला चुंगी के निकट वह ट्रेन की पटरी पार कर रहा था। तभी फर्रुख...