सीवान, मार्च 11 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय में 11 मार्च को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के लाभुक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। निर्देशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। शिविर में खातों में सुधार, पेंशन स्कीम माइग्रेशन, जीवन प्रमाणीकरण, लंबित पेंशन भुगतान तथा अन्य संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख...