हीटवेव से बचाव को घंटाघर-रेलवे रोड पर लगा ग्रीन नेट
सहारनपुर, मई 21 -- सहारनपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार को घंटाघर चौक से रेलवे रोड तक ग्रीन नेट लगाने का कार्य शुरू किया गया। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की योजना तैयार की गई है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को तेज गर्मी से राहत मिल सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मिस्ट स्प्रे सिस्टम के माध्यम से हवा में पानी की बेहद महीन फुहार छोड़ी जाएगी, जिससे आसपास के तापमान में कमी आएगी और लोगों को लू व तेज धूप से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को धूप से नही होना पड़ेगा परेशान वहीं, ग्रीन नेट लगाने से सीधे सूर्य की किरणों का प्रभाव कम होगा और क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.