कौशाम्बी, मई 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम निवासी चंदनलाल ने बताया कि भाई मनोज कुमार ने उसके हिस्से की जमीन गांव के मूलचंद्र पाल के हाथ गिरवी रख दी थी। 19 मई को हिस्से की जमीन मांगने पर भाई ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मूलचंद्र के बेटों आकाश पाल व विकास पाल के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...