आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। सरायमीर थाना की पुलिस ने अवैध असलहा के साथ सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि थाना के हिस्ट्रीशीटर 31 ए एहसान खान निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पास तीन अवैध असलहे रखने की बात कह रहा है। इस संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मुखबिर से सूचना मिली कि एहसान खान जनपद जौनपुर के थाना सरायख्वाजा क्षेत्रान्तर्गत दुल्हा हत्याकांड के पीड़ित पक्ष के गांव बड़ौर में मौजूद है। कोई घटना कर सकता है। पुलिस ने टीम ने उसे पकड़ लिया। एहसान खान के पास से तमंचा, कारतसू बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित 25 म...