हिंग्लादेवी और गोलज्यू मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
चम्पावत, मार्च 19 -- चम्पावत के हिंग्लादेवी और गोलज्यू मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पहली नवरात्र पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पुरोहितों ने पंचांग देख कर नव संवतसर का सार बताया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गुरुवार को चम्पावत के मां हिंग्ला देवी मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर, ज्वाला मंदिर, घटोत्कच मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हिंग्लादेवी मंदिर में पुरोहित हरीश पांडेय ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मंदिर के महंत दिगंबर अशोक गिरी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। गोलज्यू मंदिर में भी सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने लाइन में लग कर दर्शन किए। इधर खर्ककार्की की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा खर्ककार्की, मोटर स्टेशन, बालेश्वर मंदिर, नागनाथ मंदिर से गोलज्यू मंदिर पहुंची। पहले नवरात्र से लोगों ने नौ दिन का अखंड व्रत शुरू किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.