हापुड़, मई 20 -- हाफिजपुर थाना पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से ठगी के शिकार हुए युवक को उसकी 23 हजार रुपये की धनराशि वापस खाते में करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हाफिजपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों गांव नान निवासी कुनाल शर्मा के खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसकी 23 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी थी। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायती मिलते ही थाने की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार को 4.89 लाख वापस कराए पुलिस ने उनकी धनराशि को होल्ड करा दिया। इसके बाद आवश्यक न्यायालय प्रक्रिया के बाद पुलिस ने बुधवार को उनकी 23 हजार रुपये की धनराशि खाते में व...