सिमडेगा, मई 23 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के राउमवि पुकेदा के रसोईघर को शुक्रवार रात्रि हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मध्यान भोजन के अनाज को भी हाथी खा गए। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात्रि पुकैदा स्कूल घर के रसोई घर को बीती देर रात हाथी ने गिरा दिया, रसोईघर में रखा सारा चावल खा गया साथ ही शेड सहित रसोई घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणो ने घटना की सूचना वन विभाग की दी। सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंच कर क्षतिपुर्ति की जानकारी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...