एटा, मई 25 -- एटा, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के अनुपालन में रात आठ बजे से 11 बजे तक मलावन टोल प्लाजा पर "ड्रंक एंड ड्राइव" विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 19 चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही की गई। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में उन्होने, सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विशेष "ड्रंक एंड ड्राइव" चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ-साथ सर्किल सकीट के थाना मलावन, सकीट एवं रिजोर पुलिस मलावन टोल प्लाजा पर पहुंची। यह भी पढ़ें- मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल पर चला ड्रंकर्स के खिलाफ चला अभियान संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने...