रामगढ़, मई 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भेलगढ़ा में रविवार को एक हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बड़की सिंधाबाड़ा पंचायत के मुरपा गांव निवासी राहुल तुरी (25 वर्ष) पिता लालधन तुरी अपने दोस्त मनोज गंझू (24 वर्ष) पिता शुकर गंझू के साथ प्लसर बाइक जेएच 02 बीडब्लू 6624 से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भेलगढ़ा में एक हाइवा जेएच 02 बीवी 7151 जो चैनपुर साइडिंग में कोयला गिरा कर केदला वाशरी कोयला लेने आ रहा था उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायला अवस्था में स्थानीय लोगों ने दोनों युवको को टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के हाउसिंग स्थित टीएमएच अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने हाइवा और बाइक को अपने क...