हवन में आहुति देकर याद किए महर्षि कश्यप
बागपत, अप्रैल 6 -- कश्यप जयंती पर कस्बे के मोहल्ला अहिरान की कश्यप धर्मशाला में हवन का आयोजन हुआ। महर्षि कश्यप को याद कर हवन में आहुति दी। रविवार को कस्बे में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनी। कश्यप धर्मशाला में हवन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने बताया कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र, महान सप्तर्षि और सृष्टि के रचयिता थे। रविवार को उनकी जयंती पर कश्यप समाज ने एकता और गौरव दिवस के रूप में मनाया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और सभाएं आयोजित की। अहिरान मौहल्ले की कश्यम धर्मशाला में अनुयायिों ने हवन में आहुति दी। इनमें प्रमोद, संजय, सोनू, अर्जुन, शैंकी, सतीश, मांगेराम, अनुज, राकेश, प्रदीप, रीनू आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.