हरदोई, मई 24 -- कछौना (हरदोई), संवाददाता। हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को कछौना पुलिस ने शनिवार की देर रात पकड़ा है। स्थानीय पुलिस टीम ने चार कारों को कब्जे में लेकर उसमें लदी भारी मात्रा में हरियाणा चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में कुल आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ कटियामऊ-खजोहना मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान टैक्सी कोटे की फर्जी नम्बर प्लेट लगी चार अर्टिगा कारों को आते देख पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर ली। अवैध शराब से लदी कारो में सवार कुछ लोग मौका देख कर जंगलों में फरार हो गए। जबकि कछौना थाना क्षेत्र के गांव खजोहना न...