पटना, मई 24 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के क्रम में पूरे देश में बढ़ते तापमान के मद्देनजर बिहार सरकार का बिहार हरित जलवायु कोष का गठन सराहनीय और प्रगतिशील निर्णय है। इसके प्रभाव से भविष्य में बिहार की जलवायु अधिक स्वास्थ्यवर्द्धक होगी। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि कोष में स्वैच्छिक अंशदान, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व से प्राप्त अनुदान के अलावा विभिन्न कार्य विभागों के अनुबंधों पर 0.25%, खान रॉयल्टी पर 0.5% और नए वाहनों के पंजीकरण पर एक फीसदी सेस की राशि जमा होगी। यह एक दूरगामी प्रभाव वाली नीति है, क्योंकि यह निधि मूल रूप से राज्य में हरित आवरण बढ़ाने, नवीकरणीय उर्जा प्रोत्साहन आदि पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए उपयोगी योजनाओं पर खर्च होगी। यह भी पढ़ें- सूबे में जलवाय...