हरा भरा हुआ पारिजात वृक्ष फूलों से महक रहा स्थल
बाराबंकी, मई 24 -- सैदनपुर, संवाददाता। महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल पारिजात धाम बरोलिया में स्थित पारिजात वृक्ष में लगे स्वर्णमई आभा वाले सुंदर-सुंदर पुष्प अपनी भीनी भीनी सुगंध से सारे वातावरण को महका रही है। पारिजात में आए फूलों को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। एक फूल पाने की चाहत भी लोगों में देखने को मिली। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर रामनगर टिकैत नगर रोड पर ग्राम बरोलिया में पौराणिक तीर्थ व पर्यटक स्थल पारिजात धाम स्थित है। जिसमें लगे स्वर्ण मई आभा वाले पुष्प अपनी भीनी भीनी सुगंध से आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। देश के कोने-कोने से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का यहां आवागमन रहता है।
पौराणिक कथाएँ पौराणिक कथाओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन के समय निकले 14 रत्नों में से एक माना जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.