हरदोई, मई 23 -- हरपालपुर। ग्राम वहेलियनपुरवा मजरा वरनई चतरखा गांव निवासी सुमन पुत्री राधे श्याम राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 10 मार्च को इकनौरा गांव निवासी रामलखन उनके 55 वर्षीय पिता राधेश्याम को पेंशन बनवाने के बहाने घर से साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद रामलखन ने 24 अप्रैल को बुजुर्ग की साढ़े तीन बीघा जमीन का बैनामा सोमवती नामक महिला के नाम करा लिया। जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद से ही बुजुर्ग राधेश्याम रहस्यमय तरीके से लापता हैं। रिश्तेदारों में काफी खोजबीन के बाद जब आरोपियों ने कोई सही जानकारी नहीं दी, तो पीड़िता ने थाने में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...