हरपालपुर में जंगली सुअर के हमले से महिला समेत छह जख्मी
हरदोई, अप्रैल 5 -- हरपालपुर। हरपालपुर और अरवल थाना क्षेत्रों के पांच अलग-अलग गांवों में रविवार को जंगली सुअर के हमले में दो महिलाओं सहित छह किसान गंभीर घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब किसान अपने खेतों पर गेहूं की कटाई कर रहे थे। घायलों में हरपालपुर के कठेठा निवासी विमलेश (23), ईसेपुर की धनकुमारी (55), मलौथा की जमीला (50), महदायन कला के दो भाई अनुराग (25) और रामनरेश (35) शामिल हैं। अरवल क्षेत्र के शेखापुर नगरिया निवासी मनीष (18) भी हमले का शिकार हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुअर इतना आक्रामक था कि किसानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.